उत्तराखंड कांग्रेस में संगठनात्मक नियुक्तियां घोषित
क्या गणेश गोदियाल की ताजपोशी बनेगी कांग्रेश के लिए संजीवनी?
देहरादून। उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी में नई संगठनात्मक नियुक्तियों की घोषणा की गई है। पार्टी हाईकमान द्वारा गणेश गोदियाल को उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी का नव निर्वाचित अध्यक्ष बनाया गया है।

इसके साथ ही पूर्व मंत्री डॉ. हरक सिंह रावत को चुनाव प्रबंधन समिति का अध्यक्ष तथा पूर्व प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह को प्रचार समिति का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।
इन नियुक्तियों से आगामी विधानसभा चुनावों को ध्यान में रखते हुए पार्टी संगठन को नई ऊर्जा और दिशा मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।
गणेश गोदियाल के प्रदेश अध्यक्ष बनने की घोषणा के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह देखा जा रहा है। छोटे-बड़े सभी स्तरों के कार्यकर्ता इसे संगठन के पुनरुत्थान की दिशा में महत्वपूर्ण कदम के रूप में देख रहे हैं।
गौरतलब है कि वर्ष 2027 में उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव प्रस्तावित हैं। ऐसे में राजनीतिक विश्लेषक मानते हैं कि गणेश गोदियाल की नियुक्ति कांग्रेस के लिए संजीवनी साबित होगी या नहीं, यह तो आने वाला समय ही बताएगा।
