यूकेएसएसएससी स्नातक स्तरीय परीक्षा: पौड़ी जनपद में 61.01% उपस्थिति
पौड़ी गढ़वाल। उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) द्वारा रविवार, 21 सितंबर को जनपद पौड़ी गढ़वाल के 17 परीक्षा केंद्रों पर स्नातक स्तरीय परीक्षा का आयोजन किया गया। परीक्षा में कुल 5430 अभ्यर्थियों को सम्मिलित होना था, जिनमें से 3313 अभ्यर्थी उपस्थित रहे, जबकि 2117 अनुपस्थित पाए गए। इस प्रकार परीक्षा में 61.01 प्रतिशत उपस्थिति दर्ज की गई।

अपर जिलाधिकारी अनिल गर्ब्याल ने जानकारी देते हुए बताया कि जनपद के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर उपस्थिति इस प्रकार रही—
पौड़ी के पाँच केंद्रों पर 1392 में से 975 अभ्यर्थी उपस्थित रहे, उपस्थिति प्रतिशत 70.04 रहा।
श्रीनगर के छह केंद्रों पर 1944 में से 1199 अभ्यर्थी उपस्थित रहे, जहाँ 61.68 प्रतिशत उपस्थिति दर्ज हुई।
कोटद्वार के छह केंद्रों पर 2094 में से 1139 अभ्यर्थी उपस्थित रहे, यहाँ उपस्थिति 54.38 प्रतिशत रही।
अपर जिलाधिकारी ने बताया कि परीक्षा शांतिपूर्ण माहौल में सम्पन्न हुई और अभ्यर्थियों की उपस्थिति संतोषजनक रही।
