उत्तराखंडद्वारीखालपौड़ी

द्वारीखाल क्षेत्र पंचायत की पहली बैठक सम्पन्न, विकास कार्यों पर हुई चर्चा

द्वारीखाल। विकासखण्ड द्वारीखाल की प्रथम क्षेत्र पंचायत बैठक आज प्रमुख बीना राणा की अध्यक्षता में शहीद विपिन रावत सभागार में सम्पन्न हुई। बैठक में जिला पंचायत सदस्यों, क्षेत्र पंचायत सदस्यों, ग्राम प्रधानों, अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने बड़ी संख्या में प्रतिभाग किया।

बैठक का संचालन सहायक खण्ड विकास अधिकारी टीकाराम ने किया। खण्ड विकास अधिकारी जयकृत सिंह बिष्ट ने प्रथम बैठक में सभी का धन्यवाद किया और विकास कार्यों की जानकारी साझा की। उन्होंने क्षेत्र पंचायत के स्थापना दिवस पर भी चर्चा की।

अपने संबोधन में प्रमुख बीना राणा ने कहा कि विकास कार्यों में सभी को एकजुट होकर आगे बढ़ना होगा। मनभेद और मतभेद भुलाकर क्षेत्र के विकास में योगदान देना होगा। उन्होंने सदन की गरिमा बनाए रखने और सहयोग बनाए रखने की अपील की।

सहायक विकास अधिकारी पंचायत कृष्णपाल सैनी ने क्षेत्र पंचायत स्थापना दिवस 24 अप्रैल को मनाए जाने का प्रस्ताव पारित किया। उन्होंने पंचायत उन्नति सूचकांक और समान नागरिक संहिता पंजीकरण के विषय में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि जिनका विवाह वर्ष 2010 के बाद हुआ है, उनका पंजीकरण यूसीसी पोर्टल पर अनिवार्य है।

इस अवसर पर जेष्ठ उप प्रमुख नीलम नैथानी, कनिष्ठ उप प्रमुख कौशल्या देवी, जिला पंचायत सदस्य महेन्द्र सिंह राणा, क्षेत्र पंचायत सदस्य अर्जुन सिंह, कादंबरी देवी, पुष्पा देवी, मनीषा, रोबिन सिंह, बीरेन्द्र सिंह, पूजा देवी, हरिदास, कुसुम देवी, ग्राम प्रधान चंद्रमोहन, मीनाक्षी देवी, सपना देवी, सुषमा देवी, राजेन्द्र प्रसाद, मातवर सिंह, शिवानी बलूनी, तीरथ सिंह, हर्षदेव नैथानी, विनीता भंडारी, विधायक प्रतिनिधि जयपाल सिंह सहित विभिन्न अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।

अधिकारियों में सहायक अभियन्ता दीपिका सैनी, कनिष्ठ अभियन्ता देवेश पचैरी, हिमांशु त्यागी, सहायक अभियन्ता देवकी नन्दन जोशी, डॉ. अरिहन्त सैनी, प्रभारी चिकित्साधिकारी सुदेश बिन्जोला, सहायक अभियन्ता पीडब्ल्यूडी सहित अन्य विभागीय अधिकारी भी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *