उत्तराखंडपौड़ीश्रीनगर

खतरे की ओर बढ़ रही अलकनंदा, प्रशासन अलर्ट मोड़ पर

श्रीनगर गढ़वाल। आज तड़के सुबह 6:00 बजे की आधिकारिक माप में अलकनंदा नदी का जलस्तर 534.40 मीटर दर्ज किया गया है। नदी का स्तर लगातार बढ़ते रुझान के साथ अलार्मिंग स्थिति की ओर बढ़ रहा है।

गौरतलब है कि अलकनंदा नदी के लिए अलार्मिंग लेवल 535.00 मीटर तथा डेंजर लेवल 536.00 मीटर निर्धारित है। वर्तमान स्थिति को देखते हुए नदी का जलस्तर अलार्मिंग लेवल के बेहद करीब पहुँच चुका है।

पिछले 24 घंटों में क्षेत्र में 2.00 मिमी वर्षा दर्ज की गई है, जिसके चलते नदी में जलस्तर बढ़ने की संभावना और अधिक बढ़ गई है।

प्रशासन ने नदी तटीय क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को सतर्क रहने की अपील की है। साथ ही स्थानीय निवासियों को अनावश्यक रूप से नदी किनारे न जाने और सुरक्षा के दृष्टिकोण से एहतियात बरतने की हिदायत दी गई है।

अधिकारियों का कहना है कि जलस्तर पर लगातार निगरानी रखी जा रही है और जैसे ही स्थिति गंभीर होती है, प्रशासन आवश्यक कदम उठाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *