उत्तराखंडदेहरादून

उत्तराखण्ड विद्वत् सभा (पंजी0) द्वारा द्विवार्षिक कार्यकारिणी का निर्विरोध निर्वाचन सम्पन्न

देहरादून। स्वामी राम तीर्थ मिशन, राजपुर रोड, देहरादून में उत्तराखण्ड विद्वत् सभा (पंजी0) की द्विवार्षिक कार्यकारिणी का गठन सम्मानित पूज्य संरक्षक मंडल, पूर्व पदाधिकारी एवं वरिष्ठ विद्वत् जनों की पावन उपस्थिति में सम्पन्न हुआ।

कार्यक्रम की अध्यक्षता सभा के अध्यक्ष श्री विजेन्द्र प्रसाद ममगाईं ने की। इस अवसर पर सभा के समस्त पदाधिकारी, विद्वत् सदस्य एवं अतिथिगण बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

नव निर्वाचित पदाधिकारी:

अध्यक्ष – हर्षपति गोदियाल

उपाध्यक्ष – सत्यप्रसाद सेमवाल

सचिव।   –  अजय डबराल

सहसचिव – मुरलीधर सेमवाल

कोषाध्यक्ष – आदित्यराम थपलियाल

संगठन सचिव – राजेश अमोली

प्रवक्ता – विपिन डोभाल

लेखानिरीक्षक – दीपक अमोली

सलाहकार – आशीष खंकरियाल

इस अवसर पर धर्माधिकारी रामेश पांडेय, पवन शर्मा, देवी प्रसाद ममगाईं, राम-लखन गैरोला, डॉ. रामभूषण बिजल्वाण सहित कई संरक्षकों ने अपने विचार व्यक्त किए।

सभा के निवर्तमान अध्यक्ष श्री विजेन्द्र प्रसाद ममगाईं ने नव निर्वाचित कार्यकारिणी को शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि –

“उत्तराखण्ड विद्वत् सभा समाज के शैक्षिक, सांस्कृतिक एवं धार्मिक उत्थान हेतु निरन्तर कार्य करती रहेगी और नई कार्यकारिणी विद्वत् परम्परा को और अधिक सशक्त बनाएगी।”

इस अवसर पर पूर्व एवं वर्तमान पदाधिकारी, कार्यकारिणी सहित समस्त आजीवन सदस्य उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *