राज्यभर में ऑरेंज अलर्ट, 14 अगस्त को सभी स्कूल–आंगनबाड़ी केंद्र बंद
पौड़ी गढ़वाल। भारत मौसम विज्ञान विभाग, देहरादून द्वारा 14 अगस्त 2025 को राज्य के सभी जनपदों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। इसके मद्देनज़र गुरुवार, 14 अगस्त को जनपद के सभी शासकीय, अर्ध–शासकीय एवं निजी विद्यालयों के साथ–साथ आंगनबाड़ी केंद्रों में 1 दिन का अवकाश घोषित किया गया है।
जिला मजिस्ट्रेट एवं अध्यक्ष, जनपद आपदा प्रबंधन प्राधिकरण, पौड़ी गढ़वाल, स्वाति एस. भदौरिया ने आदेश जारी करते हुए स्पष्ट किया कि यह निर्देश तत्काल प्रभाव से लागू होंगे। आदेश की अवहेलना करने पर संबंधित के विरुद्ध आपदा प्रबंधन अधिनियम, 2025 की सुसंगत धाराओं के अंतर्गत कठोर कार्यवाही की जाएगी।
