पौड़ी में भारी वर्षा अलर्ट, 12 अगस्त को सभी स्कूल–आंगनबाड़ी बंद रहेंगे
पौड़ी। भारत मौसम विज्ञान विभाग, देहरादून ने 12 अगस्त के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी करते हुए जनपद में कहीं-कहीं गर्जन, आकाशीय बिजली चमकने और भारी वर्षा की संभावना जताई है। पूर्वानुमान के अनुसार नदियों, नालों और गधेरों में जल प्रवाह तेज़ हो सकता है।

संभावित मौसम की स्थिति को देखते हुए जिला मजिस्ट्रेट एवं अध्यक्ष, जनपद आपदा प्रबंधन प्राधिकरण, स्वाति एस. भदौरिया ने छात्र-छात्राओं की सुरक्षा के मद्देनज़र सभी शासकीय, अशासकीय एवं निजी विद्यालयों (कक्षा 1 से 12 तक) और सभी आंगनबाड़ी केन्द्रों में 12 अगस्त 2025 (मंगलवार) को एक दिवसीय अवकाश घोषित किया है।
