डोबरी ग्राम पंचायत में बराबर वोट मिले, पर्ची डालकर हुआ फैसला
द्वारीखाल। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव 2025 की मतगणना के दौरान डोबरी ग्राम पंचायत में प्रधान पद के लिए बेहद रोमांचक स्थिति बनी। दोनों प्रत्याशी — आनंद सिंह और सरोप सिंह को समान 77-77 वोट प्राप्त हुए।
कुल 155 मत पड़े, मतों की समानता के चलते नियमानुसार पर्ची डालकर विजेता तय करने की प्रक्रिया अपनाई गई।

यह प्रक्रिया सेक्टर मजिस्ट्रेट जयकृत सिंह बिष्ट और जिला निर्वाचन अधिकारी सतीश शर्मा की उपस्थिति में पूरी पारदर्शिता से संपन्न हुई। पर्ची में आनंद सिंह का नाम निकलने पर उन्हें डोबरी ग्राम पंचायत का निर्वाचित प्रधान घोषित किया गया।
यह घटना लोकतंत्र की पारदर्शी प्रक्रिया और निष्पक्ष निर्वाचन प्रणाली का उदाहरण बन गई है।

