उत्तराखंडऋषिकेश

राजकीय आईटीआई मुनिकीरेती में स्वीइंग टेक्नोलॉजी और इलेक्ट्रिशियन ट्रेड में प्रवेश शुरू

*राजकीय आईटीआई मुनिकीरेती में स्वीइंग टेक्नोलॉजी और इलेक्ट्रिशियन ट्रेड में प्रवेश शुरू*

*निःशुल्क गणवेश, ऑन जॉब ट्रेनिंग और मासिक मानदेय की सुविधा, आवेदन की अंतिम तिथि 20 जुलाई*

स्थान: मुनिकीरेती, ढालवाला, जनपद टिहरी गढ़वाल

ऋषिकेश। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) मुनिकीरेती, ढालवाला में प्रशिक्षण सत्र 2025-26 के लिए प्रवेश प्रक्रिया प्रारंभ हो गई है। इच्छुक अभ्यर्थी 20 जुलाई 2025 तक आवेदन कर सकते हैं। संस्थान में एक वर्षीय “स्वीइंग टेक्नोलॉजी” और दो वर्षीय “इलेक्ट्रिशियन” ट्रेड में नामांकन किया जा रहा है।

उत्तराखंड कौशल विकास एवं सेवायोजन विभाग द्वारा इस वर्ष से प्रशिक्षार्थियों को डीबीटी (डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर) के माध्यम से निःशुल्क गणवेश शुल्क प्रदान किया जा रहा है, जिससे अभ्यर्थियों को आर्थिक सहायता मिलेगी।

साथ ही, राजकीय आईटीआई नई टिहरी में “ड्यूल सिस्टम ट्रेनिंग (DST)” कार्यक्रम भी प्रारंभ हो गया है। इस कार्यक्रम के तहत प्रशिक्षार्थियों को प्रशिक्षण काल के दौरान ही टाटा मोटर्स, रुद्रपुर में ऑन-जॉब ट्रेनिंग (OJT) का अवसर प्राप्त होगा और ₹8000 प्रति माह मानदेय भी प्रदान किया जाएगा। प्रशिक्षण के दौरान अभ्यर्थियों को फैक्ट्रियों और प्रतिष्ठानों का भ्रमण भी कराया जाएगा जिससे उनका व्यावसायिक अनुभव बढ़ेगा।

प्रवेश हेतु न्यूनतम शैक्षिक योग्यता आठवीं या हाईस्कूल पास रखी गई है एवं आयु सीमा न्यूनतम 14 वर्ष निर्धारित की गई है।

संस्थान की अपील:

संस्थान ने सभी पात्र युवाओं से अपील की है कि वे इस सुनहरे अवसर का लाभ उठाएं और समय से प्रवेश प्रक्रिया पूर्ण करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *