उत्तराखंड

मूल निवास भू कानून संघर्ष समिति के संस्थापक मोहित डिमरी वैवाहिक जीवन में बंधे

मूल निवास भू कानून समन्वय संघर्ष समिति के संस्थापक संयोजक एवं स्वाभिमान मोर्चा के प्रदेश महासचिव मोहित डिमरी सादे समारोह में आयुष्मती ज्योत्सना संग वैवाहिक जीवन में बंध गए।

सादगीपूर्ण रूप से सम्पन्न यह वैवाहिक आयोजन परिवार व निकट सहयोगियों की उपस्थिति में संपन्न हुआ। मोहित डिमरी पिछले कई वर्षों से उत्तराखंड की भूमि सुरक्षा और मूल निवास भू कानून की पैरवी करते आ रहे हैं। उन्होंने इस जन सरोकार के मुद्दे को गांव-गांव, जन-जन तक पहुँचाया है।

 

उनके प्रयासों से कई बार राज्य की कीमती जमीनें भू-माफियाओं के कब्जे से मुक्त कराई गईं। जन आंदोलन के मोर्चे पर हमेशा अग्रणी रहने वाले डिमरी के इस नए जीवन अध्याय के लिए सामाजिक संगठनों, शुभचिंतकों और क्षेत्रीय जनता ने उन्हें शुभकामनाएं दी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *