उत्तराखंड

त्रुटिपूर्ण सूची से मताधिकार प्रभावित होने की आशंका। लोकतंत्र के लिए खतरनाक लापरवाही

*मतदाता सूची से परिवार का मुखिया गायब*

*पत्नी और बच्चों के नाम के आगे गलत अभिभावक का नाम दर्ज*

द्वारीखाल। पंचायत चुनाव जैसे-जैसे नजदीक आ रहे हैं, मतदाता सूची में गड़बड़ियों की शिकायतें भी सामने आने लगी हैं। ग्राम पंचायत उत्तिण्डा निवासी रोशनलाल पुत्र महेशानंद का नाम मतदाता सूची से पूरी तरह गायब है, जबकि उनकी पत्नी वैजयन्ती देवी का नाम वैजन्ती अंकित किया है एवं पति का नाम गलत तरीके से रमेश लाल दर्ज किया गया है। इतना ही नहीं, उनके दोनों पुत्र पंकज बलूनी एवं संजय बलूनी के नाम के आगे भी पिता का नाम रमेश लाल अंकित है।

 

गौरतलब है कि बीएलओ (बूथ लेवल अधिकारी) द्वारा दी गई पर्चियों में सभी विवरण सही अंकित हैं — जिसमें रोशनलाल का नाम, उनकी पत्नी और पुत्रों के साथ सही संबंध स्पष्ट हैं। इसके बावजूद मतदाता सूची में इस तरह की बड़ी त्रुटि सामने आना अनेक सवाल खड़े करता है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि यह केवल तकनीकी गलती है या कोई सोची-समझी साजिश — इसका जवाब तो जांच के बाद ही सामने आ पाएगा। लेकिन इस प्रकार की लापरवाही लोकतंत्र की नींव को कमजोर करती है और आम मतदाता के विश्वास को चोट पहुंचाती है।

 

ग्रामीणों ने मांग की है कि इस मामले की गहन जांच की जाए और मतदाता सूची को जल्द सुधारकर सही नामों को दर्ज किया जाए ताकि कोई भी मतदाता अपने मताधिकार से वंचित न रहे।

प्रमाण के रूप में बीएलओ की पर्ची और मतदाता सूची की फोटो संलग्न की गई है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *