उत्तराखंडद्वारीखालपौड़ी

द्वारीखाल ब्लॉक में नामांकन पत्रों की जांच शुरू, सभी नामांकन वैध घोषित

द्वारीखाल। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव-2025 के तहत द्वारीखाल ब्लॉक में आज से नामांकन पत्रों की जांच प्रक्रिया आरंभ हो गई। पहले दिन जांचे गए सभी नामांकन पत्र वैध पाए गए हैं। अधिकारियों द्वारा गहन परीक्षण के उपरांत किसी भी नामांकन को निरस्त नहीं किया गया।

चुनाव कार्यालय सूत्रों के अनुसार, नामांकन पत्रों की जांच का कार्य निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार पूरी पारदर्शिता के साथ किया जा रहा है। अगले चरणों में अन्य अभ्यर्थियों के नामांकन पत्रों की भी क्रमवार जांच की जाएगी।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *