पंचायत चुनाव-2025: कुल 9762 पदों/स्थानों के सापेक्ष 6887 नामांकन पत्र प्रस्तुत- नोडल अधिकारी कंट्रोल रूम
पौड़ी। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव–2025 की नामांकन प्रक्रिया के तहत जनपद पौड़ी में कुल 6887 नामांकन पत्र प्राप्त हुए हैं। यह जानकारी कंट्रोल रूम के नोडल अधिकारी अभिषेक मिश्रा द्वारा दी गई।

उन्होंने बताया कि ग्राम पंचायत सदस्य के 8188 पदों के विरुद्ध 2468 नामांकन पत्र दाखिल किए गए हैं, जबकि प्रधान ग्राम पंचायत के 1166 पदों के लिए 2902 नामांकन पत्र जमा हुए हैं।
इसके अतिरिक्त, क्षेत्र पंचायत सदस्य के 370 पदों हेतु 1336 तथा जिला पंचायत सदस्य के 38 पदों के सापेक्ष 181 नामांकन पत्र प्राप्त हुए हैं।
जिला प्रशासन की ओर से शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और व्यवस्थित चुनाव सम्पन्न कराने की दिशा में सभी आवश्यक तैयारियाँ की जा रही हैं। निर्वाचन से जुड़ी समस्त गतिविधियों पर लगातार निगरानी रखी जा रही है, ताकि चुनाव प्रक्रिया पारदर्शी ढंग से पूरी की जा सके।
