उत्तराखंडपौड़ी

पौड़ी जनपद में दिनभर बादल छाए रहे, कुछ ग्रामीण मार्ग बाधित, जलस्तर रहा सामान्य, मनियारस्यूं ओलना गांव में मकान क्षतिग्रस्त

*भूस्खलन से 8 सड़कें प्रभावित, समय रहते बहाल | ओलना गांव में मकान को आंशिक क्षति*

जिला आपदा प्रबंधन केंद्र, पौड़ी गढ़वाल से प्राप्त जानकारी के अनुसार

दिनांक: 29 जून 2025 | समय: सायं 5:00 बजे

पौड़ी। जिले में आज दिनभर मौसम बादलों से घिरा रहा। न्यूनतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस एवं अधिकतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जिले की सभी 10 तहसीलों – पौड़ी, श्रीनगर, कोटद्वार, यमकेश्वर, चौबट्टाखाल, थलीसैंण, चाकीसैंण, लैंसडाउन, सतपुली और धुमाकोट में दिनभर बादल छाए रहे।

नदी जलस्तर सामान्य, खतरे के करीब नहीं

श्रीनगर में अलकनंदा नदी का जलस्तर 533.70 मीटर दर्ज किया गया, जो चेतावनी (535 मी.) व खतरे (536 मी.) के स्तर से नीचे है।

वहीं, ऋषिकेश के त्रिवेणी घाट पर गंगा का जलस्तर 338.97 मीटर रहा, जबकि चेतावनी स्तर 339.50 मीटर और खतरे का स्तर 340.50 मीटर निर्धारित है।

बिजली व जलापूर्ति सामान्य

जिले में बिजली और पेयजल आपूर्ति की स्थिति सामान्य बनी रही।

भूस्खलन से कुछ ग्रामीण सड़कें प्रभावित, समय पर बहाल

लगातार बारिश और भूस्खलन के कारण कुल 8 ग्रामीण सड़कें (VR/MDR/ODR) प्रभावित हुईं, जिन्हें संबंधित विभागों द्वारा कुछ घंटों के भीतर बहाल कर दिया गया।

प्रमुख प्रभावित मार्गों में –

लक्ष्मणझूला डुगड्डा राठुवाधाब (SH)

शहीद अनुसूया प्रसाद मार्ग

डाबरूखाल-मोल्खाखाल टीला मार्ग

जादूखांड-माजेड़ाबेंड मार्ग

जोल्लीखाल-अमलडू मार्ग

खैरासैंण-नागदर-बयाली मार्ग

सतपुली-दूधड़खाल-धारकोट-सिसाल्डी मार्ग (MDR)

खिर्सू-हरियाली-आदिबद्री मार्ग (ODR)

नोट: इन सभी मार्गों को दोपहर 12 बजे तक पुनः खोल दिया गया।

कुछ ग्रामीण मार्ग अब भी बंद, कार्यवाही जारी

कुछ ग्रामीण सड़कों पर अभी भी आवागमन बाधित है। इनमें प्रमुख हैं –

रिखणीखाल–फदलीकोट मोटर मार्ग

सतपुली–पोखड़ा–मखेत मोटर मार्ग

नौगांवखाल–सुखेर–रौंखखाल मोटर मार्ग

भंकुड़ियूं – सेमी – गौण – कुलालू – मोटरमार्ग

*ओलना गांव में मकान को आंशिक क्षति*

तहसील पौड़ी के कल्जीखाल ब्लॉक अंतर्गत ग्राम ओलना पट्टी मनियारस्यूं में दीवान सिंह पुत्र वचन सिंह के आवासीय मकान को आंशिक नुकसान पहुंचने की सूचना प्राप्त हुई है। प्रशासन द्वारा संबंधित विभाग को जानकारी प्रेषित कर दी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *