त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव 2025 : मतदान कार्मिकों का प्रथम रेंडमाइजेशन पारदर्शिता के साथ संपन्न
पौड़ी। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव–2025 के अंतर्गत मतदान प्रक्रिया के लिए पोलिंग बूथों में तैनात मतदान कार्मिकों का प्रथम रेंडमाइजेशन शनिवार को एनआईसी कक्ष में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। यह प्रक्रिया ई.एम.एस. सॉफ्टवेयर के माध्यम से पूर्ण पारदर्शिता के साथ की गई।

जिला निर्वाचन अधिकारी स्वाति एस. भदौरिया ने जानकारी देते हुए बताया कि जनपद के 1191 मतदेय स्थलों के लिए कुल 1316 मतदान कार्मिकों का प्रथम रेंडमाइजेशन किया गया है। उन्होंने कहा कि त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की सभी तैयारियाँ तय समय के भीतर और पूरी निष्पक्षता के साथ की जा रही हैं।
जिलाधिकारी ने यह भी स्पष्ट किया कि चुनाव प्रक्रिया से जुड़े सभी कार्य पूरी पारदर्शिता और निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुरूप संपन्न होंगे, ताकि स्वतंत्र और शांतिपूर्ण चुनाव संपन्न कराया जा सके।
