पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष कुंज बिहारी नेगी के निधन पर कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने व्यक्त की शोक संवेदना
पौड़ी। प्रदेश के पर्यटन, धर्मस्व, संस्कृति, लोक निर्माण, सिंचाई, पंचायती राज, ग्रामीण निर्माण एवं जलागम मंत्री सतपाल महाराज ने पौड़ी के पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष कुंज बिहारी नेगी के असामयिक निधन पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है।

कैबिनेट मंत्री महाराज ने कहा कि 85 वर्षीय कुंज बिहारी नेगी के निधन का समाचार अत्यंत दुखद है। वे समाजसेवा के क्षेत्र में एक सशक्त हस्ताक्षर थे। उनके कार्यों और योगदान को सदैव स्मरण किया जाएगा। उनके आदर्शों और सेवा भावना से समाज को प्रेरणा मिलती रहेगी।
मंत्री सतपाल महाराज ने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति एवं शोक संतप्त परिजनों को धैर्य प्रदान करने की प्रार्थना की।
