उत्तराखंडद्वारीखालपौड़ी

बहुप्रतीक्षित पुल्यासू-वर्गड्डी मोटर मार्ग पर कार्य शुरू, क्षेत्रीय जनता में खुशी की लहर

द्वारीखाल। जनपद पौड़ी के द्वारीखाल ब्लॉक के अंतर्गत मष्टखाल, पुल्यासू, उतिण्डा, बाड़ियूं को जोड़ने वाला बहुप्रतीक्षित मोटर मार्ग, जो वर्षों से अधूरा पड़ा था, अब पूर्णता की दिशा में अग्रसर हो रहा है। इस मार्ग के एक हिस्से — पुल्यासू से वर्गड्डी के बीच के लगभग 1.75 किमी पहाड़ी पर कटान का कार्य आज 19 जून 2025 को पोकलैंड मशीन की सहायता से प्रारंभ हो गया।

गौरतलब है कि नवंबर 2022 से पुल्यासू तक मोटर मार्ग से आवागमन शुरू हो चुका है। दूसरी ओर, बाड़ियूं से वर्गड्डी तक 2014 से ही सड़क सुविधा उपलब्ध है, हालांकि कैन्डुल मल्ला के बाद रास्ता अभी कच्चा है। लेकिन पुल्यासू और वर्गड्डी के बीच सड़क न बनने के कारण यह मार्ग अभी तक पूरी तरह से उपयोगी नहीं हो पा रहा था।

आज सुबह ग्राम पंचायत पुल्यासू के निवर्तमान प्रधान सुमित नेगी के हाथों, आचार्य महेश बलूनी द्वारा विधिवत मंत्रोच्चार के साथ पोकलैंड मशीन से कटान कार्य का शुभारंभ किया गया।

इस अवसर पर क्षेत्र की जनता में उत्साह और प्रसन्नता देखी गई। इस सड़क के पूर्ण होने से चेलूसैंण-सिलोगी की ओर से देवप्रयाग, श्रीनगर व सेम-मुखेम की दिशा में यात्रा करने वाले यात्रियों को भी लाभ मिलेगा।

यह मोटर मार्ग लंबे समय से अधूरा पड़ा था। नवंबर 2022 से पुल्यासू तक मोटर मार्ग का उपयोग शुरू हो चुका है, जबकि बाड़ियूं से वर्गड्डी तक सड़क 2014 से चालू है, हालांकि कैन्डुल मल्ला के आगे मार्ग अभी भी कच्चा है। लेकिन पुल्यासू और वर्गड्डी के बीच सड़क निर्माण न होने से यह मार्ग अब तक पूरी तरह उपयोगी नहीं हो पाया था।

इस कार्य के पीछे एक लंबा संघर्ष भी रहा। वर्ष 2017 में वर्गड्डी के पूर्व प्रधान शिवदत्त सेमवाल ने प्रधानमंत्री कार्यालय को पत्र लिखकर सड़क निर्माण की मांग उठाई थी। इसके बाद वर्ष 2024 में वरगड्डी गांव के ही राजेंद्र प्रसाद सेमवाल ने उस पत्र को आधार बनाकर दोबारा प्रधानमंत्री कार्यालय को पत्र भेजा। इसके फलस्वरूप प्रधानमंत्री कार्यालय द्वारा उत्तराखंड शासन के मुख्य सचिव को निर्देश भेजे गए। तत्पश्चात लोक निर्माण विभाग ने वित्तीय स्वीकृति सहित आवश्यक कार्यवाही पूरी की और अब जाकर सड़क निर्माण कार्य प्रारंभ हो सका है।

अब उम्मीद की जा रही है कि यह मार्ग शीघ्र ही दोनों छोरों को जोड़ते हुए क्षेत्रीय विकास की गति को और तेज करेगा

कार्यक्रम में सुमित नेगी, दिलवर नेगी, विनोद नेगी, सैन सिंह भंडारी, गणेश तड़ियाल, महेश बलूनी, मनोज नेगी समेत स्थानीय ग्रामीण उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *