उत्तराखंडद्वारीखालपौड़ी

श्रीमद् देवीभागवत कथा में स्मृति चिन्ह एवं अरसे देकर कीर्तन मंडलियों का सम्मान जारी

आज के यजमान सेवा निवृत्त अध्यापक सरदार सिंह नेगी का भी हुआ सम्मान

द्वारीखाल। ग्राम पुल्यासू में चल रही श्रीमद् देवीभागवत कथा में आज कीर्तन मंडली द्वारीखाल की पुष्पा रावत एवं अन्य सदस्यों एवं कीर्तन मंडली पुल्यासू का सम्मान किया गए पुष्प रावत ने आयोजकों का आभार प्रकट किया एवं कार्यक्रम सराहना की। पुल्यासू कीर्तन मंडली की अध्यक्ष देवेश्वरी देवी एवं अन्य सदस्यों लीला देवी, संतोषी देवी सहित अन्य सदस्यों का भी स्मृति चिन्ह एवं अरसे देकर सम्मान किया गया।

इस अवसर पर आज के यजमान सेवानिवृत्त अध्यापक सरदार सिंह नेगी का विशेष रूप से सम्मान किया गया। उन्होंने कथा स्थल पर आज के भंडारे का आयोजन भी किया। अपने उद्बोधन में सरदार सिंह नेगी ने कहा कि यह उनका सौभाग्य है कि उन्हें देवी भागवत जैसी पावन कथा सुनने का अवसर प्राप्त हुआ। उन्होंने कथा के आयोजक दिकपाल सिंह नेगी एवं सते सिंह नेगी का आभार प्रकट किया साथ ही सभी के मंगलमय जीवन की कामना की।

 

श्रीमद् देवी भागवत कथा के आयोजन से पूरे क्षेत्र का वातावरण भक्तिमय रंग में रंगा हुआ है। प्रतिदिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु कथा श्रवण के लिए पहुंच रहे हैं, जिससे आध्यात्मिक ऊर्जा का संचार हो रहा है। यह आयोजन न केवल धार्मिक आस्था को सुदृढ़ कर रहा है, बल्कि स्थानीय जनसमुदाय के लिए एक प्रेरणास्रोत भी बन गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *