उत्तराखंडद्वारीखालपौड़ी

पर्वतीय क्षेत्रों में झमाझम बारिश से राहत, लोगों के चेहरे खिले

द्वारीखाल। आज सुबह 7:30 बजे से पहाड़ी क्षेत्रों में लगातार झमाझम बारिश हो रही है, जिससे स्थानीय लोगों ने राहत की सांस ली है। लंबे समय से फैली जंगल की आग इस बारिश से शांत हो गई है। बारिश के चलते जलस्रोतों का जलस्तर बढ़ने की उम्मीद जताई जा रही है, साथ ही गर्मी से भी लोगों को बड़ी राहत मिली है।

आसमान में छाया धुंआ भी बारिश के कारण साफ हो गया है, जिससे वातावरण अधिक स्वच्छ और ताज़ा महसूस हो रहा है। ग्रामीण क्षेत्रों में खेती को इस बारिश से विशेष लाभ होने की संभावना है। इसे लोग खेती और पर्यावरण के लिए संजीवनी के रूप में देख रहे हैं।

स्थानीय लोग मौसम के इस बदलाव से प्रसन्न हैं और उम्मीद कर रहे हैं कि मानसून इसी तरह मेहरबान बना रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *