ग्राम पुल्यासू में 8 जून से नौ दिवसीय देवीभागवत कथा यज्ञ का आयोजन
द्वारीखाल। जनपद पौड़ी के द्वारीखाल ब्लॉक के अंतर्गत पौराणिक सिद्धपीठ श्रीनीलकंठ महादेव मंदिर पुल्यासू में 8 जून से 16 जून 2025 तक श्रीमद्देवी भागवत कथा यज्ञ का भव्य आयोजन किया जा रहा है। कथा व्यास के रूप में सुप्रसिद्ध कथावाचक मनोज मोहन शास्त्री जी व्यासपीठ पर विराजमान होकर प्रवचन देंगे।

कार्यक्रम के आयोजन की शुरुआत कल सुबह कलश यात्रा के साथ शुरू होगी, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु सम्मिलित होंगे। कलश यात्रा ग्रामवासियों और महिला श्रद्धालुओं की अगुवाई में निकाली जाएगी।
इस धार्मिक आयोजन के प्रमुख आयोजक दिगपाल नेगी एवं सते सिंह नेगी हैं। इस महायज्ञ में श्रीनीलकंठ महादेव मंदिर समिति का विशेष सहयोग है इसके अतिरिक्त महिला मंगल दल तथा युवा मंगल दल का भी महत्वपूर्ण सहयोग प्राप्त हो रहा है।

आयोजकों ने धर्मप्रेमियों से अनुरोध किया है कि वे अधिक से अधिक संख्या में पहुँचकर इस पावन कथा का लाभ लें एवं पुण्य लाभ अर्जित करें।
गढ़वाल की संस्कृति यूट्यूब चैनल एवं फेसबुक पेज पर नौ दिन तक कथा का लाइव प्रसारण होगा।
