मालन पुल निर्माण कार्य की धीमी गति से डीएम नाराज। अधिशासी अभियंता के वेतन आहरण पर रोक
*कोटद्वार मालन पुल के कार्यों में लाएं गति: डीएम*
पौड़ी। जिलाधिकारी डॉ.आशीष चौहान ने कोटद्वार भावर स्थित मालण नदी पर क्षतिग्रस्त पुल के निर्माण कार्यों की समीक्षा बैठक की। बैठक के दौरान पुल निर्माण में धीमी प्रगति पर नाराजगी जताते हुए उन्होंने लोनिवि दुगड्डा के अधिशासी अभियंता के वेतन आहरण पर रोक लगाने के निर्देश दिए।

जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारी को कार्य की गति तेज करने के निर्देश दिए और शीघ्रता से पुल निर्माण कार्य पूर्ण के लिए कहा। इसके साथ ही निर्माण कार्य की प्रत्येक प्रगति की जानकारी फोटोग्राफ सहित नियमित रूप से प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने कहा कि स्थानीय जनता की सुविधा को ध्यान में रखते हुए मालन पुल का कार्य शीघ्र पूर्ण होना अति आवश्यक है, जिससे लोगों को नदी पार करने में किसी प्रकार की असुविधा न हो।
बैठक में अपर जिलाधिकारी अनिल सिंह गर्ब्याल, अधिशासी अभियंता निर्भय सिंह सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
