उत्तराखंडदेहरादून

उत्तराखंड विद्वात्सभा द्वारा 16 बाँ अमृतकुम्भ स्मारिका का भव्य विमोचन किया गया 

*उत्तराखंड विद्वात्सभा ने अमृतकुम्भ वास्तु विशेषांक स्मारिका का विमोचन टपकेश्वर मंदिर के महंत 108 श्रीकृष्णनंद गिरी जी एवं बद्रीनाथ केदारनाथ मंदिर समिति के धर्माधिकारी कृष्णानंद थपलियाल ने संयुक्त रूप से किया*

देहरादून। उत्तराखंड विद्वतसभा द्वारा धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन समय समय पर किया जाता है। इसी क्रम में आज मनभावन पैलेश पटेल नगर में सभा के अध्यक्ष विजेन्द्र प्रसाद ममगाईं की अध्यक्षता में अमृतकुम्भ वार्षिक पत्रिका के वास्तु विशेषांक का विमोचन किया गया।

सभा के संरक्षक 108 श्री कृष्णानंद गिरी जी महाराज ने मुख्य अतिथि के रूप में दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस अवसर पर आचार्य राधाकृष्ण थपलियाल धर्माधिकारी बीकेटीसी के द्वारा पूर्व पदाधिकारियों, विज्ञापनदाताओं एवं अमृत कुम्भ स्मारिका के संपादक आचार्य राजेश अमोली को सम्मानित किया गया।

धर्माधिकारी राधाकृष्ण थपलियाल के माध्यम से सभा द्वारा बद्रीनाथ केदारनाथ मंदिर समिति को ज्ञापन प्रेषित किया गया जिसमें उत्तराखंड शासन के कैलेंडर में व्रत त्योहार शास्त्र सम्मत हों जिससे कि लोगों में भ्रांतियां न हों।

कार्यक्रम में सभा के पूर्व पदाधिकारियों सहित भारतीय नेपाली ब्राह्मण सभा के अध्यक्ष रामप्रसाद उपाध्याय, डॉ रामभूषण बिजल्वाण, सत्यप्रकाश सेमवाल, परशुराम उनियाल, धीरज मैठाणी, रामभरोसे बलूनी आदि उपस्थित रहे।

मंच संचालन सभा के महासचिव दिनेश भट्ट, प्रवक्ता मुकेश पंत एवं सांस्कृतिक सचिव सुभाष चमोली ने संयुक्त रूप से किया।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *