पौड़ी

खेल मैदान में गूंजी बेटियों की जीत, चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन

पौड़ी। खेल महाकुंभ-2026 के तहत आयोजित सांसद चैंपियनशिप ट्रॉफी में बुधवार को अंडर-14 और अंडर-19 बालिका वर्ग की विभिन्न खेल स्पर्धाएं आयोजित की गईं। खो-खो, बैडमिंटन, एथलेटिक्स और पिट्ठू प्रतियोगिताओं में खिलाड़ियों ने उत्साह के साथ प्रतिभाग कर शानदार खेल प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

अंडर-14 बालिका वर्ग की खो-खो प्रतियोगिता में रामनगर विधानसभा की टीम ने प्रथम, पौड़ी ने द्वितीय और नरेंद्रनगर ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। बैडमिंटन एकल में पौड़ी की आराध्या प्रथम और श्रीनगर की साध्या द्वितीय रहीं। बैडमिंटन युगल में रुद्रप्रयाग की टीम प्रथम, पौड़ी द्वितीय और श्रीनगर तृतीय स्थान पर रहा। पिट्ठू में श्रीनगर विधानसभा ने प्रथम, केदारनाथ ने द्वितीय और पौड़ी ने तृतीय स्थान हासिल किया।

एथलेटिक्स में बालिकाओं का शानदार प्रदर्शन

अंडर-19 बालिका वर्ग की एथलेटिक्स स्पर्धाओं में भी खिलाड़ियों ने दमदार प्रदर्शन किया। 400 मीटर दौड़ में केदारनाथ की सुहाना प्रथम, रामनगर की देविका द्वितीय और चौबट्टाखाल की पूनम तृतीय रहीं। 800 मीटर में पौड़ी की खुशी प्रथम, चौबट्टाखाल की राधिका द्वितीय और लैंसडाउन की प्रियांशी तृतीय रहीं।

1500 मीटर दौड़ में केदारनाथ की निकिता ने प्रथम, पौड़ी की खुशी ने द्वितीय और रामनगर की अवनी ने तृतीय स्थान हासिल किया। लंबी कूद में चौबट्टाखाल की सिमरन प्रथम, यमकेश्वर की निधि द्वितीय और रामनगर की सिद्धिमा तृतीय रहीं।

3000 मीटर दौड़ में सोनिका प्रथम, रुद्रप्रयाग की नंदनी द्वितीय और श्रीनगर की कंचन तृतीय रहीं। ऊंची कूद में यमकेश्वर की निधि ने प्रथम, नरेंद्रनगर की खुशी ने द्वितीय और केदारनाथ की आराधना ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।

गोला फेंक में पौड़ी की तनु प्रथम, यमकेश्वर की हिना द्वितीय और केदारनाथ की स्नेहा तृतीय रहीं। चक्का फेंक में पौड़ी की सुहानी प्रथम, केदारनाथ की कुमकुम द्वितीय और देवप्रयाग की राखी तृतीय रहीं। भाला फेंक में केदारनाथ की मानसी प्रथम, केदारनाथ की रितिका द्वितीय और चौबट्टाखाल की स्नेहा तृतीय रहीं। 4×100 मीटर रिले में केदारनाथ की टीम प्रथम, देवप्रयाग द्वितीय और श्रीनगर की टीम तृतीय स्थान पर रही।

बैडमिंटन और पिट्ठू में भी खिलाड़ियों ने जीते पदक

अंडर-19 बालिका वर्ग के बैडमिंटन एकल में रुद्रप्रयाग की अहिंसा रौतेला ने प्रथम, पौड़ी की अंतना रावत ने द्वितीय और नरेंद्रनगर की रिद्धि रावत ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। बैडमिंटन युगल में पौड़ी प्रथम, श्रीनगर द्वितीय और चौबट्टाखाल तृतीय रहा। पिट्ठू में देवप्रयाग ने प्रथम, श्रीनगर ने द्वितीय और पौड़ी ने तृतीय स्थान हासिल किया।

एक अक्टूबर को अंडर-14 और अंडर-19 बालक वर्ग में एथलेटिक्स, खो-खो और पिट्ठू की विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी।

इस अवसर पर जिला युवा कल्याण अधिकारी पंकज तिवारी, क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी नरेश रावत, भगवान गुसाईं, महेश, आदेश बहुगुणा, मो. आरिफ, दिनेश सिंह चौहान, कमलेश, शाहरूख सहित अन्य उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *