पौड़ी

एकेश्वर में सेवा संकल्प शिविर, 11 शिकायतों का मौके पर निस्तारण

एकेश्वर/पौड़ी। विकासखंड एकेश्वर में शनिवार को ‘जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’ अभियान के तहत सेवा संकल्प अभियान अंतर्गत बहुउद्देशीय शिविर आयोजित किया गया। शिविर में ग्रामीणों की ओर से कुल 11 शिकायतें एवं समस्याएं दर्ज कराई गईं, जिनका मौके पर ही निस्तारण किया गया। शिविर की अध्यक्षता पीडी डीआरडीए विवेक कुमार उपाध्याय ने की।

पीडी डीआरडीए ने शिविर में विभिन्न विभागों की ओर से लगाए गए स्टॉलों का निरीक्षण किया और ग्रामीणों को उपलब्ध कराई जा रही योजनाओं एवं सेवाओं की जानकारी ली। उन्होंने ग्रामीणों की समस्याएं सुनते हुए संबंधित अधिकारियों को प्राप्त प्रकरणों का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

उन्होंने कहा कि सेवा संकल्प अभियान के तहत जनपद के सभी विकासखंडों में बहुउद्देशीय शिविर आयोजित किए जा रहे हैं, ताकि ग्रामीणों को सरकारी योजनाओं एवं सेवाओं का लाभ लेने के लिए दूर-दराज के कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें। उन्होंने ग्रामीणों से अधिक से अधिक संख्या में शिविरों में पहुंचकर सरकारी योजनाओं का लाभ उठाने की अपील की।

शिविर में जल निगम एवं जल संस्थान, लोक निर्माण विभाग, विद्युत, सिंचाई एवं लघु सिंचाई, खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति, कृषि एवं भूमि संरक्षण, सहकारिता, ग्राम्य विकास, वन, स्वजल, उद्योग एवं एमएसएमई, महिला एवं बाल विकास, उद्यान, समाज कल्याण, राजस्व एवं आपदा प्रबंधन, युवा कल्याण, पंचायती राज, जलागम तथा पशुपालन समेत विभिन्न विभागों ने स्टॉल लगाए।

विभागीय अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने ग्रामीणों को योजनाओं की पात्रता और आवेदन प्रक्रिया की जानकारी दी। साथ ही पात्र लाभार्थियों को मौके पर ही विभिन्न योजनाओं एवं सेवाओं का लाभ भी उपलब्ध कराया गया।

इस अवसर पर ब्लॉक प्रमुख पंकज बिष्ट, ज्येष्ठ उप प्रमुख मुकेश पांथरी, कनिष्ठ उप प्रमुख सुनीता देवी, उपजिलाधिकारी रेखा आर्य, खंड विकास अधिकारी सौरभ हांडा, सहायक खंड विकास अधिकारी राकेश शाह, सहायक विकास अधिकारी पंचायत बनेश कुमार सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी, जनप्रतिनिधि एवं स्थानीय ग्रामीण मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *