खिर्सू में ‘अफसर बिटिया कार्यक्रम’ का आयोजन, बालिकाओं को शिक्षा व आत्मनिर्भरता का संदेश
पौड़ी। बाल विकास परियोजना खिर्सू के तत्वावधान में शहीद कुलदीप राजकीय इंटर कॉलेज, खंडाह में बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना के अंतर्गत ‘अफसर बिटिया कार्यक्रम’ का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य बालिकाओं को शिक्षा, सुरक्षा एवं आत्मनिर्भरता के प्रति जागरूक करना रहा।
कार्यक्रम में प्रभारी बाल विकास परियोजना अधिकारी रीना बिंदोला ने बाल विकास विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी। इसके साथ ही कार्यक्रम में उपस्थित अन्य विभागों के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने भी अपने-अपने विभागों की जनकल्याणकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी साझा की।

कार्यक्रम के अंतर्गत बालिकाओं के लिए पेंटिंग एवं भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। पेंटिंग प्रतियोगिता में 27 बालिकाओं तथा भाषण प्रतियोगिता में 5 बालिकाओं ने प्रतिभाग किया। पेंटिंग प्रतियोगिता में सारिका ने प्रथम, नाजिया ने द्वितीय एवं मानसी रावत ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। वहीं भाषण प्रतियोगिता में दिव्या प्रथम, इशिका द्वितीय एवं राधिका तृतीय स्थान पर रहीं।
इस कार्यक्रम के माध्यम से बालिकाओं में आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता और सकारात्मक सोच को प्रोत्साहित किया गया। कार्यक्रम में प्रधान नयालगढ़ अंजू, प्रधान बछेली कुलदीप गुसाईं, प्रधानाचार्य विक्रम सिंह नेगी, एएनएम सुमनलता, सीएचओ ईशा बहुगुणा, सब-इंस्पेक्टर लक्ष्मी, वन स्टॉप सेंटर से लक्ष्मी रावत, सुपरवाइजर रीता एवं उर्मिला बधाणी, आंगनवाड़ी कार्यकत्रियां एवं सहायिकाएं उपस्थित रहीं।
— सूचना एवं लोक संपर्क विभाग, पौड़ी गढ़वाल
