द्वारीखालपौड़ी

बागों में भालू-गुलदार का कहर, वन विभाग की लापरवाही उजागर

पौड़ी/द्वारीखाल। द्वारीखाल क्षेत्र में भालू और गुलदार का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है। ग्राम बागों में बुधवार शाम करीब 4 बजे गुलदार ने लक्ष्मी देवी पत्नी शिवचरण कोठारी की गैविन गाय को मार डाला। घटना के समय गाय चुगाने गए शिवचरण कोठारी पर भी गुलदार हमला करने ही वाला था, लेकिन शोर मचाने पर वे किसी तरह अपनी जान बचाने में सफल रहे।

ग्रामीणों के अनुसार घटना की सूचना चैलूसैंण रेंज के वन विभाग को दी गई, लेकिन कोई भी कर्मचारी गांव में नहीं पहुंचा।

ग्रामीणों ने बताया कि पिछले महीने भी इसी गांव बागों में भालू ने एक मकान की छत तोड़ दी थी, उस समय भी बार-बार फोन करने के बावजूद वन विभाग ने कोई सुध नहीं ली।

इतना ही नहीं, उत्तिण्डा गांव में भी गुलदार द्वारा कई पालतू पशुओं को मारे जाने की घटनाएं सामने आ चुकी हैं, लेकिन वन विभाग की निष्क्रियता जस की तस बनी हुई है।

लगातार हो रही घटनाओं से ग्रामीणों में भय और आक्रोश है। ग्रामीणों ने वन विभाग से तत्काल गश्त बढ़ाने, पिंजरा लगाने, प्रभावित परिवारों को मुआवजा देने की मांग की है।

ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि शीघ्र कार्रवाई नहीं हुई तो वे आंदोलन करने को मजबूर होंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *