पौड़ी

आंगनबाड़ी केंद्र सांगलिया बल्ला में बालिका जन्मोत्सव का आयोजन

पौड़ी गढ़वाल। बेटी बचाओ–बेटी पढ़ाओ कार्यक्रम के अंतर्गत शनिवार को आंगनबाड़ी केंद्र सांगलिया बल्ला में बालिका जन्मोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम जिला कार्यक्रम अधिकारी पौड़ी देवेन्द्र थपलियाल के दिशा-निर्देशों में संपन्न हुआ।

कार्यक्रम में बाल विकास परियोजना अधिकारी संगीता तोमर ने उपस्थित महिलाओं को संबोधित करते हुए कन्या भ्रूण हत्या पर रोक, बालिकाओं के संरक्षण एवं उनकी शिक्षा को बढ़ावा देने पर विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि बेटियां समाज की शक्ति हैं और उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए समाज के प्रत्येक वर्ग को सामूहिक प्रयास करने होंगे।

इस अवसर पर पूजा देवी के परिवार में प्रथम बालिका के जन्म पर उन्हें शुभकामनाएं दी गईं तथा उपहार स्वरूप महालक्ष्मी किट प्रदान की गई। वहीं सुपरवाइजर ममता द्वारा लाभार्थियों को महिला एवं बाल विकास विभाग की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई।

कार्यक्रम में आंगनबाड़ी कार्यकर्त्री शांति देवी, सहायिका सहित क्षेत्र की महिलाएं उपस्थित रहीं। उपस्थित जनसमूह ने इस पहल की सराहना करते हुए बालिकाओं के सम्मान, संरक्षण एवं सशक्तिकरण का संकल्प लिया।

सूचना एवं लोक संपर्क विभाग, पौड़ी गढ़वाल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *