पौड़ी

कंडोलिया में राज्य स्तरीय फुटबॉल प्रतियोगिता का तीसरा दिन रोमांच से भरपूर

पौड़ी। कंडोलिया खेल मैदान में जिला प्रशासन एवं खेल विभाग के तत्वावधान में आयोजित चार दिवसीय राज्य स्तरीय आमंत्रण फुटबॉल प्रतियोगिता का तीसरा दिन रोमांच, प्रतिस्पर्धा और दर्शकों के उत्साह से भर गया। मैदान में खिलाड़ियों के बेहतरीन प्रदर्शन ने खेल प्रेमियों को मंत्रमुग्ध किया, वहीं दर्शकों की भारी उपस्थिति ने माहौल को उत्सवपूर्ण बनाए रखा।

प्रभारी जिला क्रीड़ा अधिकारी जयबीर सिंह रावत ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया और उन्हें शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि राज्य स्तरीय प्रतियोगिताएं खिलाड़ियों को बड़े मंच पर प्रतिस्पर्धा का अवसर देने के साथ-साथ टीमवर्क, अनुशासन और खेलभावना को प्रोत्साहित करती हैं। ऐसे आयोजन युवाओं में ऊर्जा और सकारात्मकता भरते हैं तथा नई प्रतिभाओं को आगे आने का अवसर प्रदान करते हैं।

तीसरे दिन खेले गए मुकाबले —

पहले मैच में पिथौरागढ़ ने बागेश्वर को कड़े मुकाबले में 2–1 से हराया।

दूसरे मुकाबले में देहरादून ने उधम सिंह नगर को 1–0 से पराजित किया।

तीसरे मैच में चंपावत ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अल्मोड़ा को 5–0 से मात दी।

चौथे मुकाबले में हरिद्वार ने दिन का सबसे रोमांचक मैच जीतते हुए टिहरी को 5–4 से हराया।

खिलाड़ियों के उत्कृष्ट खेल और दर्शकों के जोशीले उत्साह के चलते प्रतियोगिता का तीसरा दिन बेहद यादगार रहा। अब स्थानीय खेल प्रेमियों में अंतिम दिन के मुकाबलों को लेकर उत्सुकता बढ़ गई है।

प्रतियोगिता के चौथे दिन यानी समापन दिवस पर पहला सेमीफाइनल और उसके बाद फाइनल मुकाबला खेला जाएगा।

— सूचना एवं लोक संपर्क विभाग, पौड़ी गढ़वाल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *