आक्रोश रैली के माध्यम से यूकेडी नेता आशीष नेगी और आशुतोष नेगी की रिहाई की मांग
देहरादून। उत्तराखंड क्रांति दल के नेताओं आशुतोष नेगी और आशीष नेगी की गिरफ्तारी से पूरे प्रदेश में आक्रोश थामने का नाम नहीं ले रहा है। आज इसी प्रकरण को लेकर उत्तराखंड क्रांति दल ने परेड ग्राउंड से मुख्यमंत्री आवास तक आक्रोश रैली का आह्वान किया था। जिसमें गौरव सेनानी संगठन सहित अनेक संगठन शामिल हुए।
सभी प्रदर्शनकारी परेड ग्राउंड से एकत्रित होकर शहर के बीच से होते हुए सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए विशाल जुलूस के रूप में मुख्यमंत्री आवास की तरफ रवाना हुए।
प्रशासन के द्वारा प्रदर्शनकारियों को रोकने के लिए मुख्यमंत्री आवास से पहले बैरिकेटिंग लगाकर भारी पुलिसबल तैनात किया गया था। प्रदर्शनकारियों और पुलिसकर्मियों के बीच में काफी जोर आजमाइस हुई, जब आंदोलनकारी वेटिकटिंग पर नहीं कर पाए तो सड़क पर बैठकर नारेबाजी करने लगे और वक्ताओं ने अपने विचार व्यक्त किए।
आक्रोश रैली में “एलयूसीसी” कंपनी द्वारा करोड़ों की ठगी की शिकार महिलाएं सिर पर सफेद कपड़ा बांधकर शामिल हुई।
प्रदर्शनकारियों में यूकेडी के केंद्रीय अध्यक्ष पूरण सिंह कठैत, संरक्षक डॉ शक्तिशैल कपरवाण, लताफत हुसैन, पंकज व्यास, महेंद्र सिंह रावत, मेजर संतोष भंडारी, प्रमिला रावत विपिन रावत, शांति प्रसाद भट्ट, मूल निवास भू कानून समन्वय संघर्ष समिति के संयोजक मोहित डिमरी, ऋषिकेश से पार्षद सुरेन्द्र सिंह नेगी आदि सम्मिलित हुए।